मेरठ। वाल्मीकि समाज के सामाजिक उत्थान, एकता और स्वाभिमान को मजबूत करने के उद्देश्य से 5 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 11 बजे मेरठ में "वाल्मीकि समाज सामाजिक एकता एवं स्वाभिमान (विशाल) महासम्मेलन" का आयोजन किया जाएगा।
यह महासम्मेलन शर्मा स्मारक हॉल (आरोग्य अस्पताल/शरबती देवी चौरिटेबल हॉस्पिटल के निकट), बच्चा पार्क, मेरठ में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, बुद्धिजीवी, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

महासम्मेलन के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा और बौद्धिक विकास, युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, रोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सम्मान, संवैधानिक अधिकारों की जानकारी, संगठन की मजबूती, समाज में फैली कुरीतियों के समाधान तथा भविष्य की कार्ययोजना जैसे 10 प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी।
आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर समाज को संगठित और सशक्त बनाने की अपील की है। महासम्मेलन का मुख्य संदेश "शिक्षित बनो – संगठित बनो – संघर्ष करो" रखा गया है।