Monday, July 20, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक

सच्चे महादेव कावड़ सेवा शिविर की बैठक संपन्न, कांवड़ सेवा की तैयारियों को अंतिम रूप

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 19 Jul 2026, 04:45 PM
सच्चे महादेव कावड़ सेवा शिविर की बैठक संपन्न, कांवड़ सेवा की तैयारियों को अंतिम रूप

मेरठ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सच्चे महादेव कावड़ सेवा शिविर, गढ़ रोड, मेरठ के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 तक कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के लिए आयोजित किए जाने वाले विशाल भंडारे एवं सेवा शिविर की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में शिविर की व्यवस्थाओं, सेवा कार्यों, भोजन वितरण, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए और सफल आयोजन का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य धर्मेंद्र अस्थाना, अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महामंत्री अजय कुमार माथुर, कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता, संरक्षक आशीष चौरासिया एडवोकेट, मीडिया प्रभारी एवं विधि सलाहकार कपिल शर्मा, तथा मुकेश शर्मा, सुबोध गोयल, मनोज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का समापन "जय बाबा महाकाल" के जयघोष के साथ हुआ। सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धालु कांवड़ियों की निस्वार्थ सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

जय बाबा महाकाल।

शेयर करें: