मेरठ में स्वाट टीम और थाना दौराला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पानी की टंकियों और ट्यूबवेल से चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। आरोपियों के खिलाफ जल जीवन कार्यक्रम के तहत गांवों में स्थापित की जा रही पानी की टंकियों से इन्वर्टर, बैटरी और सोलर लाइट चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 लाख रुपये मूल्य का चोरी किया गया सामान बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई जा रही जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
इस पूरे मामले का खुलासा एसपी सिटी विनायक गोपाल ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।