मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर मेरठ में लोकदल परिवार की ओर से पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विवेक बाफ़र, आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, सतीश त्यागी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय पदाधिकारी ऋचा सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, सतेंद्र तोमर, संजय रसूलपुर, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंजू सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि स्वर्गीय सावित्री देवी ने ऐसे यशस्वी पुत्र को जन्म दिया, जिनका नाम उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गौरव के साथ लिया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यों से अपनी माता का नाम गौरवान्वित किया है।
महानगर अध्यक्ष विवेक बाफ़र ने कहा कि मां का संसार से चले जाना प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में पूरा लोकदल परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।
वहीं जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर्तव्यनिष्ठा और संस्कारों की सराहना करते हुए कहा कि माता के निधन के बाद भी उन्होंने अपने सार्वजनिक एवं संवैधानिक दायित्वों का निरंतर निर्वहन किया, जो उनके संस्कारों और कर्तव्यपरायणता को दर्शाता है।
कार्यक्रम में राहुल पूनिया, कुलवंत सौलंकी, ओंकार भदौड़ा, सविता मलिक, जफर राजपूत, विजय ओबराय, अब्बास कुरैशी, जसविन्दर गुर्जर, दीपक चौधरी, आर्यन तोमर सहित बड़ी संख्या में लोकदल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।