Monday, November 23, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

विश्व हिन्दू परिषद का हितचिंतक अभियान आज से शुरू, 6 दिसंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 23 Nov 2026, 11:21 AM
विश्व हिन्दू परिषद का हितचिंतक अभियान आज से शुरू, 6 दिसंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान

मेरठ। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) मेरठ प्रांत की ओर से हितचिंतक अभियान-2026 का शुभारंभ 22 नवंबर से किया गया है। यह अभियान 6 दिसंबर 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र रक्षा के कार्यों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से जारी अभियान पत्रिका में संगठन की स्थापना, उद्देश्य, सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों की जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि वर्ष 1964 में स्थापित विश्व हिन्दू परिषद हिन्दू समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और जाति-पंथ के भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।

अभियान के तहत लोगों से हिन्दू हितचिंतक बनने का आह्वान किया गया है। पत्रिका में धर्मांतरण रोकने, गोवंश संरक्षण, पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग जैसे विषयों पर संकल्प लेने की अपील की गई है।

इसके साथ ही विश्व हिन्दू परिषद के रचनात्मक एवं सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया गया है। इनमें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर, शिक्षा, संस्कार केंद्र और कौशल विकास जैसे सेवा प्रकल्प शामिल हैं।

विहिप मेरठ प्रांत का कार्यालय भारत माता मंदिर, 43 हनुमापुरी, सूरजकुंड रोड, मेरठ में स्थित है। संगठन की ओर से अभियान के दौरान लोगों तक पहुंचकर उन्हें हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान का संदेश है— धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र रक्षा हेतु विश्व हिन्दू परिषद के हितचिंतक बनें।

शेयर करें: