Friday, November 27, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

मेरठ में संविधान दिवस पर RLD का आयोजन, बाबा साहब अंबेडकर और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 27 Nov 2026, 10:44 AM
मेरठ में संविधान दिवस पर RLD का आयोजन, बाबा साहब अंबेडकर और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

मेरठ। संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान निर्माण में योगदान और चौधरी चरण सिंह का किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य नरेंद्र खजूरी, पूर्व विधायक विनोद हरित, दीपक गून, सुभाष जाटव, आर्य देव महानगर अध्यक्ष सहित RLD के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: