Friday, November 27, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिकव्यापार
अपराध

अमर शहीद बाबा धनसिंह कोतवाल की जयंती पर रालोद ने किया नमन, वीरता और बलिदान को किया याद

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 27 Nov 2026, 09:44 PM
अमर शहीद बाबा धनसिंह कोतवाल की जयंती पर रालोद ने किया नमन, वीरता और बलिदान को किया याद

मेरठ। अमर शहीद बाबा धनसिंह कोतवाल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) मेरठ महानगर की ओर से रोहटा रोड और गॉडविन कॉलोनी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रालोद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा धनसिंह कोतवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश की आजादी के लिए उनके अदम्य साहस, संघर्ष एवं बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज और महानगर अध्यक्ष विवेक बाफ़र ने माल्यार्पण कर किया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा धनसिंह कोतवाल के ऐतिहासिक योगदान और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा धनसिंह कोतवाल का जीवन देशभक्ति, वीरता और त्याग की प्रेरणादायक मिसाल है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर रालोद नेताओं ने संकल्प लिया कि बाबा धनसिंह कोतवाल के विचारों और उनके ऐतिहासिक योगदान को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में खेल प्रकोष्ठ से ज्योति शर्मा, महिला प्रकोष्ठ से कृष्ण शर्मा, छात्र सभा अध्यक्ष राहुल पूनिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष सरदार विकुल, सरदार जसविंदर, गुर्जर अनंत, यश शर्मा, ऋतिक त्यागी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

**The Hindi समाचार | मेरठ**

शेयर करें: