मेरठ में ललिता गौतम के परिवार से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और टोल प्लाजा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।
रोके गए नेताओं में यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सांसद इमरान मसूद, सांसद तनुज पुनिया, सांसद के एल शर्मा, राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध, विधायक वीरेंद्र चौधरी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद शामिल रहे।
पुलिस द्वारा प्रतिनिधिमंडल को रोकने के बाद टोल प्लाजा पर कुछ समय तक हलचल का माहौल बना रहा। फिलहाल प्रशासन की ओर से उन्हें रोकने के कारणों पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।