Tuesday, July 14, 2026
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राशिफलक्रिकेटबिजनेसलाइफस्टाइलउत्तराखंडराजनीतिमनोरंजनशिक्षाअपराधस्वास्थ्यधार्मिक
अपराध

शास्त्री नगर प्रकरण में व्यापारियों की पैरवी करेंगे सलमान खुर्शीद

✍️ Vipul Singhal 🗓️ 13 Jul 2026, 11:28 PM
शास्त्री नगर प्रकरण में व्यापारियों की पैरवी करेंगे सलमान खुर्शीद

मेरठ के शास्त्री नगर प्रकरण में 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले कानूनी तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विदेश मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद व्यापारियों की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में पक्ष रखेंगे।

नई दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने सलमान खुर्शीद से मुलाकात कर मामले पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में अधिवक्ता राहुल मलिक, भविष्य मखीजा, अमित गुप्ता और संयम जैन भी मौजूद रहे। सभी ने शास्त्री नगर प्रकरण से जुड़े तथ्यों, कानूनी पहलुओं और सुनवाई की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

सुदीप जैन ने कहा कि व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट में सभी तथ्यों और कानूनी पक्ष को मजबूती से रखा जाएगा। साथ ही क्षेत्रवासियों से न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखने और शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।

शेयर करें: